उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने घर के बाहर बैठे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही बाइक सवार भी घटना में घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बुजुर्ग की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।
गुरुवार की शाम सदर कोतवाली के कालपी चौराहा मुहल्ला निवासी 62 वर्षीय मनप्यारे लाल अपने घर के बाहर कुर्सी में बैठा था। तभी बदनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश ने रहुनियां से कालपी चौराहा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह उसके घर के पास पहुंची कि कुर्सी में बैठे मनप्यारे को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मनप्यारे को कानपुर रेफर कर दिया गया। जिसकी देररात कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक मनप्यारे के पुत्र दिनेश कुमार ने बताया कि उसका पिता नगर पालिका हमीरपुर में चालक के पद पर तैनात था। उसके छह पुत्र व दो पुत्रियां हैं। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।