पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे ऑटो चालक राकेश सोनी, श्याम नगर में किया वृक्षारोपण
इंटर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब पंकज सिंह निषाद
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के बीच पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए ऑटो चालक राकेश कुमार सोनी और उनकी टीम लगातार जनजागरूकता एवं वृक्षारोपण अभियान चला रही है। टीम का उद्देश्य कानपुर को हरित और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाना है।
राकेश सोनी की टीम एक ओर गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान संचालित कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर के उपेक्षित एवं वीरान पड़े पार्कों में वृक्षारोपण कर हरित वातावरण विकसित करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में श्याम नगर स्थित रामपुरम अंधा मोड़ पर नंदीश्वर महादेव मंदिर परिसर एवं उसके सामने स्थित पार्क में छायादार पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर राकेश सोनी ने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण, निर्माण कार्यों और विकास परियोजनाओं के चलते बड़ी संख्या में पेड़ों की कटान हो रही है। इसके परिणामस्वरूप तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण ही इस समस्या का सबसे प्रभावी समाधान है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीतू गौतम, नीरज बानोध, सर्वेश यादव, प्रियंका यादव, मीना सक्सेना, पूजा गौतम, रीता तथा जितेंद्र बहादुर सिंह सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से टीम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई
दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई
रोलर स्केटिग चैंपियनशिप में बच्चों ने किया कानपुर का नाम रोशन
पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका