पेंशनर्स एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं विमला मिश्रा
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब, पंकज सिंह निषाद
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर नगर की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को जल संस्थान बेनाझाबर स्थित यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष बी.एल. गुलाबिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से ईएसआई महिला प्रकोष्ठ के गठन का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से श्रीमती विमला मिश्रा को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में महिला इकाई का विस्तार होगा तथा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि विमला मिश्रा अपने स्तर पर महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन कर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगी।
इस अवसर पर बी.एल. गुलाबिया, बेचे लाल कुशवाहा, आर.पी. श्रीवास्तव एडवोकेट, रविंद्र कुमार मधुर, सुनील सुमन, इंद्रजीत सिंह गिल, अशोक कुमार पांडेय, वी.एन. पाल, रमाकांत वर्मा, जैनेन्द्र कुमार पांडेय, विजय बाल्मीकि, चंद्रहांस सिंह चौहान एडवोकेट, रामरानी कटियार, दीपा सोनकर एडवोकेट, शाहनाज खान, ऊषा चौहान, विनोदनी शर्मा, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के विस्तार, पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान तथा महिला सदस्यों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई
दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई
रोलर स्केटिग चैंपियनशिप में बच्चों ने किया कानपुर का नाम रोशन
पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका 