पत्रकार की AI से एडिट वीडियो वायरल कर छवि धूमिल करने का आरोप, DCP साइबर क्राइम कार्यालय मे की शिकायत
पंकज सिंह निषाद इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब
कानपुर। कल्याणपुर निवासी पत्रकार भरत पाण्डेय ने डीसीपी साइबर क्राइम कार्यालय में तहरीर देकर फर्जी फेसबुक आईडी से फोटो और वीडियो एडिट कर वायरल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ‘बाबा ऊँकारेश्वर महादेव मंदिर’ नाम की आईडी से उनकी पुरानी फोटो और AI से एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर चलाई जा रही है।
शिकायत के मुताबिक बीती 16 अप्रैल को इन्द्रा नगर चौराहे पर पाण्डेय टी स्टॉल पर किसी ने उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। बेहोश होने पर अज्ञात लोगों ने गलत वीडियो बना ली और मोबाइल भी चोरी कर लिया। लोकलाज के कारण तब उन्होंने शिकायत नहीं की।
पीड़ित का आरोप है कि 4 जून 2026 को उसी वीडियो को AI से एडिट कर फेसबुक पर वायरल किया गया, जिससे उनकी छवि धूमिल हो रही है। भरत पाण्डेय ने कहा कि वह निष्पक्ष खबरें चलाते हैं, इसलिए क्षेत्र के कुछ भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर उनसे नाराज हैं। उन्हें अंदेशा है कि यही लोग उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
पीड़ित मानसिक तनाव में हैं और उन्होंने वीडियो बनाने, एडिट करने और वायरल करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है। एडीसीपी साइबर क्राइम ने मामले में जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

खतौनी की गलतियां सुधरीं, पेंशन और पारिवारिक लाभ के मामलों को मिली राहत, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
कानपुर में चला फायर सेफ्टी और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान, 20 होटल-रेस्टोरेंट जांच के दायरे में, अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा मानकों में मिली खामियों पर जारी किए नोटिस, सुधार के दिए निर्देश
पांडू नगर ईएसआई अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज परियोजना को मिली नई गति, 700 करोड़ की स्वीकृति से स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ 