प्रतिभाशाली छात्रों एवं महिला पुलिस कर्मियों का हुआ सम्मान
प्रतिभाशाली छात्रों एवं महिला पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब, पंकज सिंह निषाद
झांसी, 6 जून 2026। गौरी फाउंडेशन एवं वामासारथी पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पुलिस लाइन सेमिनार हॉल में प्रतिभा छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में गौरी फाउंडेशन द्वारा 12 महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं बेहतर पुलिसिंग बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को भी सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवी मूर्ति रहीं। इस अवसर पर अरीबा नोमान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने छात्रों एवं महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
गौरी फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और प्रतिभा समाज के विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए भविष्य में गौरी फाउंडेशन की ओर से हर संभव मार्गदर्शन एवं सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के स्वयंसेवक महेश एवं सुनील भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन झलक ने किया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने छात्रों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना
