गौवंशों का क्रूरता पूर्वक परिवहन करने का अपराध कारित करने में प्रकाश में आये 1 अभियुक्त को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार
उपदेश टाइम्स कानपुर देहात
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत कस्बा रसूलाबाद में दिनांक 09.10.2024 को ट्रक नम्बर UP22T7322 के अन्दर 13 सांड व 02 गाय (कुल 15 पशु) रस्सियों से बंधे पाये गये थे, जिन्हे पीड़ा व यातना के अधीन रखा गया था। जिसके सम्बन्ध में उ0नि0 प्रमोद कुमार द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-428/2024 धारा 11(1)(d) पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना रसूलाबाद पर पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त राजू पुत्र स्व0 बिहारी बंजारा निवासी ग्राम कलम का कुँआ केवलनगर कच्ची बस्ती कोटा थाना रानपुर, जनपद कोटा (राजस्थान) को रसूलाबाद झींझक मार्ग पर मयंक ढाबा के पास बम्बा मोड़ से आज दिनांक 16.10.2024 को गिरफ्तार किया गया ।

19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग
मैथा ब्लॉक में संपन्न हुआ पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सामाजिक न्याय और मजबूत संगठन का संकल्प
18 अगस्त को मैथा के कन्हैया गेस्ट हाउस में होगा PDA कार्यकर्ता सम्मेलन,गांव-गांव जनसंपर्क तेज, राजाराम पाल के आह्वान पर कार्यकर्ता जुटे
अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर अकबरपुर में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब
कल हिंदी भवन अकबरपुर में होगा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का विशाल श्रद्धांजलि समारोह, विधानसभा के कोने-कोने से उमड़ेगा जनसैलाब
तिरंगे के साथ जुलूस के रूप में हिंदी भवन पहुंचेंगे कार्यकर्ता, अहिल्याबाई पुण्यतिथि कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाने की तैयारियां तेज 