सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
सीडीओ अभिनव जे. जैन ने भी किया रक्तदान
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, चिकित्सकों और आम नागरिकों ने की सहभागिता
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद में वृहद स्तर पर रक्तदान अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कुल 23 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 452 व्यक्तियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
रक्तदान अभियान में जनप्रतिनिधियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। शहर के प्रमुख सरकारी एवं निजी अस्पतालों और ब्लड बैंकों के साथ ही घाटमपुर, सरसौल और बिल्हौर में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाए गए। कुल 452 व्यक्तियों ने 452 यूनिट(प्रत्येक ने एक यूनिट) स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक है और स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजैनी गोविंद नगर, 28 एच-ब्लॉक किदवई नगर, मान्यवर कांशीराम चिकित्सालय, आईएमए इन हाउस, रॉयल पैराडाइज सीसामऊ, यूएचएम चिकित्सालय, जीएसवीएम ब्लड बैंक, एलपीएस कार्डियोलॉजी ब्लड बैंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर, सरसौल एवं बिल्हौर में रक्तदान शिविर लगाए गए।
इसके अतिरिक्त कृष्णा हॉस्पिटल, नेशनल ब्लड बैंक, रामा मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, रीजेंसी हॉस्पिटल, मायांजलि चैरिटेबल ब्लड बैंक, श्याम बिहारी चैरिटेबल ब्लड बैंक, जीवन धारा चैरिटेबल ब्लड बैंक, मानस चैरिटेबल ब्लड सेंटर, डी-स्टेयर चैरिटेबल ब्लड सेंटर, रीवा हेल्थ केयर, मंगला चैरिटेबल ब्लड सेंटर तथा स्नेह चैरिटेबल ब्लड सेंटर में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
अभियान में विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी और सरोज कुरील, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी तथा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य एवं चिकित्सकों ने भी अभियान में सहभागिता की।
*उर्सला में मरीजों से मिले डीएम-सीडीओ, फल वितरित किए*, *सीडीओ ने किया रक्तदान*
सेवा संकल्प माह के शुभारंभ के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने ऐतिहासिक उर्सला अस्पताल के आयुष्मान वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ फल वितरित किए। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में सीडीओ अभिनव जे जैन ने रक्तदान भी किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि उर्सला अस्पताल कानपुर नगर की ऐतिहासिक स्वास्थ्य संस्थाओं में से एक है और इसकी स्थापना को लगभग 90 वर्ष हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा संकल्प माह के तहत यहां मरीजों की कुशलता जानने और उनकी सेवा के उद्देश्य से फल वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि सेवा भाव ही सेवा संकल्प का मूल उद्देश्य है। इसी भावना के तहत उर्सला अस्पताल में फल वितरण के साथ रक्तदान भी किया गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प माह के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ समाज में सेवा भाव को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद 