तिरंगे के साथ जुलूस के रूप में हिंदी भवन पहुंचेंगे कार्यकर्ता, अहिल्याबाई पुण्यतिथि कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाने की तैयारियां तेज
उपदेश टाइम्स कानपुर देहात
कानपुर देहात। लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 13 अगस्त को हिंदी भवन, अकबरपुर में आयोजित होने वाले भव्य श्रद्धांजलि समारोह को ऐतिहासिक एवं विशाल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी एवं पाल समाज ने पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम को लेकर अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
आज इन टीमों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर तिरंगा झंडे, समाजवादी पार्टी के झंडे, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के झंडे, पोस्टर एवं पट्टियां वितरित की गईं। चारों सेक्टरों के गांवों से कार्यकर्ता एवं समर्थक तिरंगे के साथ जुलूस के रूप में हिंदी भवन, अकबरपुर पहुंचेंगे, जहां सभी सेक्टरों के जुलूस एक साथ कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह को भव्य एवं विशाल स्वरूप प्रदान करेंगे।
गांव-गांव जनसंपर्क के दौरान लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण देने के साथ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के त्याग, संघर्ष, न्यायप्रियता, सुशासन, जनसेवा और महिला सम्मान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को भी प्रमुखता से सुना जा रहा है। बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, किसानों की समस्याओं, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया जा रहा है।
जनसंपर्क के दौरान शासन-सत्ता की कार्यप्रणाली पर भी कटाक्ष करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास के दावे और घोषणाएं तो लगातार सुनाई देती हैं, लेकिन गांवों की धरातल पर तस्वीर अभी भी कई सवाल खड़े करती है। कहीं किसान सिंचाई और बिजली के लिए परेशान हैं, कहीं ग्रामीण सड़क और पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं तो कहीं युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। विकास की असली तस्वीर तब दिखाई देगी, जब योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
अभियान में महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिला सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महंगाई सहित महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर उनसे सीधा संवाद किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने महिला सम्मान, न्याय और जनकल्याण की जो मिसाल कायम की, उसे आज के समाज में आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।
पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल जी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पाल समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन न्याय, सुशासन, जनसेवा, सामाजिक समरसता और महिला सम्मान की महान प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को केवल समारोहों तक सीमित न रखते हुए गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त का कार्यक्रम लोकमाता को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ समाज की एकजुटता और जनता की आवाज को बुलंद करने का अवसर है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अरुण कुमार यादव उर्फ बब्लू राजा जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के विचारों और सामाजिक न्याय की भावना को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मजबूती से गांव-गांव पहुंचे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं PDA विचारधारा से जुड़े साथियों का आह्वान किया कि 13 अगस्त को तिरंगा एवं समाजवादी झंडों के साथ जुलूस के रूप में हिंदी भवन, अकबरपुर पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पाल समाज एवं क्षेत्र के नागरिक शामिल होंगे।
जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से अरुण कुमार यादव उर्फ बब्लू राजा, वीरसेन यादव, मनु सिंह, श्रीमती विटान दिवाकर(चेयरमैन रनिया नगर पंचायत),अमर सिंह पाल, सियाराम पाल एडवोकेट , ललित पाल, जितेंद्र पाल, अंशु पाल, रामप्रकाश पाल, ज्ञान सिंह पाल (सदस्य जिला पंचायत), सुरेश सक्सेना, रामकिशोर दिवाकर,मनवीर पाल, आशुतोष पाल, रिंकू पाल,दीपेंद्र,मोहित कटियार, ऋषभ,प्रिंस यादव,आयुष पाल,एवं रितेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गांव-गांव झंडे, बैनर, पोस्टर एवं पट्टियां पहुंचने के साथ ही कार्यक्रम की तैयारियां और तेज हो गई हैं। चारों सेक्टरों से तिरंगे के साथ निकलने वाले जुलूस हिंदी भवन पहुंचकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समाज की एकजुटता का संदेश देंगे। कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि 13 अगस्त का यह श्रद्धांजलि समारोह भव्य, विशाल और ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन में होगा भव्य श्रद्धांजलि समारोह
सहेलियों को जागरूक करके बाल विवाह रुकवाने में बालिकाओं की भूमिका अहम – नवीन दीक्षित
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा पांडे ने मैथा चौकी का किया और चक निरीक्षण
ड्राउनिंग (डूबने) से बचाव हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन
बहुचर्चित बिकरू कांड की आरोपी मनु पांडे ने पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर
निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ‘दृष्टिकोण एवं रणनीति’ पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न 