सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 100 पात्र लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन की उपस्थिति में दर्जी, हलवाई, राजमिस्त्री और लोहार ट्रेड से जुड़े कारीगरों को उनके व्यवसाय से संबंधित उपकरण प्रदान किए गए।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों और दस्तकारों के कौशल को प्रोत्साहित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत विभिन्न पारंपरिक ट्रेड से जुड़े पात्र लाभार्थियों को प्रशिक्षण के साथ उनके व्यवसाय में उपयोग होने वाले उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि वे अपने कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर बढ़ा सकें और अपने व्यवसाय को आगे ले जा सकें।
कार्यक्रम में दर्जी ट्रेड के सर्वाधिक 58 लाभार्थियों को टूल किट प्रदान की गई। इसके अलावा हलवाई ट्रेड के 12 तथा राजमिस्त्री और लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को उनके काम से संबंधित उपकरण दिए गए। इस प्रकार चार ट्रेड से जुड़े कुल 100 पात्र कारीगर योजना से लाभान्वित हुए।
टूल किट पाने वाले लाभार्थियों में प्रज्ञा विश्वकर्मा, गीता देवी, गुड़िया, जोया, प्रीति वर्मा, जसविंदर कौर, ममता खन्ना, काजल, शालिनी विश्वकर्मा और अजय कुमार सहित अन्य कारीगर शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी सुना गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों को उनके कौशल के अनुरूप आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। टूल किट मिलने से कारीगर अपने काम को बेहतर तरीके से कर सकेंगे और स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकेंगे।
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि पारंपरिक कारीगरों के पास पीढ़ियों से अर्जित कौशल है। इस कौशल को आवश्यक संसाधनों और अवसरों से जोड़कर रोजगार का बेहतर माध्यम बनाया जा सकता है। टूल किट से लाभार्थियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आजीविका के साधन मजबूत करने में मदद मिलेगी।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने लाभार्थियों से टूल किट का उपयोग अपने व्यवसाय और आजीविका को आगे बढ़ाने में करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पात्र कारीगरों तक स्वरोजगारपरक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।

सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद 