मैथा ब्लॉक में संपन्न हुआ पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सामाजिक न्याय और मजबूत संगठन का संकल्प
उपदेश टाइम्स कानपुर देहात
अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र के मैथा ब्लॉक स्थित कन्हैया गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित *पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन* उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ।
सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, बूथ प्रभारियों, बीएलए, पीडीए प्रहरियों, संगठन के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय साथियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समाजवादी विचारधारा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ *2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने* के लक्ष्य को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल* ने कहा कि समाजवादी पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती की शुरुआत बूथ से होती है।
उन्होंने कहा कि “समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी की बात करती है। पीडीए केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प है। इसे गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।”
सम्मेलन में *‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’* और *‘एक बूथ, दस यूथ’* के संकल्प को दोहराया गया। कार्यकर्ताओं ने 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से जमीनी तैयारी शुरू करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ सम्मेलन को सफल बनाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंजिनियर विकास कुशवाहा, अरुण कुमार बबलू राजा, वीरसेन यादव, प्रमोद यादव, अमर सिंह पाल, दीपक सेंगर, सुरेश सक्सेना, एडवोकेट सियाराम पाल, ललित पाल, आयुष पाल, जीतेन्द्र पाल, रंजो यादव, शैलू सोनकर, रमेश विश्वकर्मा, आशीष कुशवाहा, मोहित कुशवाहा, महेन्द्र चौहान, मनीष कमल, रामशंकर प्रजापति, अखिलेश सोनकर, मोहम्मद शमी,गौरव मिश्रा, एडवोकेट तेजबहादुर पाल सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग
18 अगस्त को मैथा के कन्हैया गेस्ट हाउस में होगा PDA कार्यकर्ता सम्मेलन,गांव-गांव जनसंपर्क तेज, राजाराम पाल के आह्वान पर कार्यकर्ता जुटे
अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर अकबरपुर में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब
कल हिंदी भवन अकबरपुर में होगा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का विशाल श्रद्धांजलि समारोह, विधानसभा के कोने-कोने से उमड़ेगा जनसैलाब
तिरंगे के साथ जुलूस के रूप में हिंदी भवन पहुंचेंगे कार्यकर्ता, अहिल्याबाई पुण्यतिथि कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाने की तैयारियां तेज
लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन में होगा भव्य श्रद्धांजलि समारोह 