18 अगस्त को मैथा के कन्हैया गेस्ट हाउस में होगा PDA कार्यकर्ता सम्मेलन,गांव-गांव जनसंपर्क तेज, राजाराम पाल के आह्वान पर कार्यकर्ता जुटे
कानपुर देहात। उपदेश टाइम्स
अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र के मैथा ब्लॉक में 18 अगस्त को कन्हैया गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले PDA कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।
पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है।
इसी क्रम में *केशरी निवादा, खखरा, बैरी सवाई, सूरजपुर, तिलयानी, बरार और गुडसर* गांवों में पहुंचकर स्थानीय समाजवादी साथियों, कार्यकर्ताओं, बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं संगठन के पदाधिकारियों से संवाद किया गया।
बैठकों में 18 अगस्त के सम्मेलन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक सहभागिता और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पूरी ताकत और एकजुटता के साथ मैथा ब्लॉक के PDA कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमर सिंह पाल, विकास कुशवाहा, सुरेश सक्सेना, एडवोकेट सियाराम पाल, रघुवीर यादव, ललित पाल, जीतेन्द्र पाल, ख़ुशीलाल, मोहित कटियार, रितेश, दीपेंद्र, बलराम पाल, दिग्विजय सिंह, बलराम यादव एवं यदुनंदन यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक साथी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे!

अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर अकबरपुर में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब
कल हिंदी भवन अकबरपुर में होगा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का विशाल श्रद्धांजलि समारोह, विधानसभा के कोने-कोने से उमड़ेगा जनसैलाब
तिरंगे के साथ जुलूस के रूप में हिंदी भवन पहुंचेंगे कार्यकर्ता, अहिल्याबाई पुण्यतिथि कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाने की तैयारियां तेज
लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन में होगा भव्य श्रद्धांजलि समारोह
सहेलियों को जागरूक करके बाल विवाह रुकवाने में बालिकाओं की भूमिका अहम – नवीन दीक्षित
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा पांडे ने मैथा चौकी का किया और चक निरीक्षण 