कल हिंदी भवन अकबरपुर में होगा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का विशाल श्रद्धांजलि समारोह, विधानसभा के कोने-कोने से उमड़ेगा जनसैलाब
उपदेश टाइम्स कानपुर देहात
अकबरपुर, कानपुर देहात। लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कल 13 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे हिंदी भवन, अकबरपुर में भव्य एवं विशाल श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और हिंदी भवन को पूरी तरह सजाकर स्वागत के लिए तैयार कर दिया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल तथा विशिष्ट अतिथि राजपाल कश्यप , प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के त्याग, साहस, न्यायप्रियता, जनसेवा, महिला सम्मान एवं सामाजिक समरसता के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विचार रखे जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल एवं विशाल बनाने के लिए अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर तैयारियों की विशेष रूपरेखा बनाई गई है। चारों सेक्टरों से कार्यकर्ता अलग-अलग टोलियों और हुजूम के साथ हिंदी भवन पहुंचेंगे। पहला सेक्टर अकबरपुर, दूसरा रनिया, तीसरा रूरा और चौथा मैथा रखा गया है। प्रत्येक सेक्टर में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपकर गांव-गांव जनसम्पर्क किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार पाल समाज के साथ सर्वसमाज के लोगों की बड़ी भागीदारी इस कार्यक्रम की विशेषता होगी। विधानसभा के कोने-कोने से युवा, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। चारों सेक्टरों से आने वाला कार्यकर्ताओं का हुजूम हिंदी भवन में विशाल जनसमूह का रूप लेगा।
कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत मंच, स्वागत, बैठक, पेयजल, प्रवेश-निकास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्यक्रम की तैयारियों और जनसम्पर्क में समाजवादी पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव उर्फ बबलू राजा , अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष अमर सिंह पाल , सियाराम पाल, यदुनंदन यादव, सुरेश सक्सेना, विटान दिवाकर जी (चेयरमैन रनिया नगर पंचायत), मूलचंद्र पाल, रामकिशोर दिवाकर, ललित पाल, जितेंद्र पाल, मनबीर पाल, आशुतोष पाल, ज्ञान सिंह जी (सदस्य जिला पंचायत), अवधेश पाल जी (प्रधान), रामप्रकाश पाल, अंशु पाल, रिंकू पाल, दीपेंद्र, अनुराग यादव, जयवीर यादव एवं ऋषभ,मोहित कटियार,जयचंद पाल,हरिश्चन्द्र पाल,अमित पाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने कहा कि यह केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के विचारों, आदर्शों और जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में न्याय, समानता, सम्मान और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।
हिंदी भवन पूरी तरह सज चुका है, तैयारियां अंतिम रूप में हैं और चारों सेक्टरों से कार्यकर्ता हुजूम के साथ पहुंचने के लिए तैयार हैं। कल अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से उमड़ने वाला जनसैलाब इस विशाल श्रद्धांजलि समारोह को ऐतिहासिक बनाएगा।

चिरौरा में गूंजी PDA की आवाज, जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब
19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग
मैथा ब्लॉक में संपन्न हुआ पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सामाजिक न्याय और मजबूत संगठन का संकल्प
18 अगस्त को मैथा के कन्हैया गेस्ट हाउस में होगा PDA कार्यकर्ता सम्मेलन,गांव-गांव जनसंपर्क तेज, राजाराम पाल के आह्वान पर कार्यकर्ता जुटे
अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर अकबरपुर में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब
तिरंगे के साथ जुलूस के रूप में हिंदी भवन पहुंचेंगे कार्यकर्ता, अहिल्याबाई पुण्यतिथि कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाने की तैयारियां तेज 