डीएम ने की जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक
सभी योजनाओं के लंबित आवेदनों को स्वीकृत करें बैंक अधिकारी-जिलाधिकारी
लम्बित आवेदनों को समय से करें निस्तारित बैंकर्स अधिकारी-जिलाधिकारी
सीएम युवा उद्यमी योजना के अधिक से अधिक आवेदनों को करें स्वीकृत बैंक अधिकारी-डीएम
गोण्डा
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी बैंकर्स के पदाधिकारी एवं कृषि विभाग, उद्यान विभाग, केसीसी, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, साइन अप इंडिया योजना, केसीसी रिन्यूअल, प्रीमियम, इंश्योरेंस, पीएमईजीपी योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एनआरएलएम विभाग, पीएम स्वानिधी योजना, किसान फसल बीमा, एनपीए बैंकर्स वसूली, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, सहित कई अन्य विभागों पर गहन समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बैंकर्स अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लाभार्थियों के द्वारा किए गए लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द स्वीकृत करते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाय, तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
बैठक में नाबार्ड विभाग से संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित करें।
इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक अधिकारी अभिषेक रघुवंशी, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, डीसी उद्योग बाबूराम, खादी ग्रामोद्योग विभाग गजेंद्र सिंह, डीडीएम नाबार्ड, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी उद्यान अधिकारी, सहित जनपद के सभी बैंकर्स के अधिकारीगण एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज

गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कुतुबगंज बाजार वासियों द्वारा स्थानीय प्रशासन से जलभराव व टूटे हुए रोड की समस्या से निजात पाने का लगाया गुहार
पथरीली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) ने GNM प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. ललिता मौर्य को किया सम्मानित
ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना शिविर का आयोजन किया गया
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न 