कोई भी बैंक बेवजह किसी व्यक्ति का ऋण आवेदन निरस्त न करें – आयुक्त
सभी बैंकों में उद्यमियों के लिए स्थापित हो हेल्प डेस्क – आयुक्त
सभी योजनाओं का दिया जाए अधिक से अधिक लाभ – आयुक्त
खराब प्रगति पर बलरामपुर डीसी उद्योग को स्पष्टीकरण तलब
गोण्डा, – गुरुवार को देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से उद्यम से जुड़ी समस्त योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। आयुक्त ने समस्त उपायुक्त उद्योग, एलडीएम व सभी बैंकों का निर्देशित किया कि सरकार द्वारा उद्यम से जुड़ी जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उनका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए उनका लाभ पात्र लाभार्थियों को अवश्य दिया जाए। उन्होंने सभी बैंकों का निर्देश दिए कि बैंक में उद्यमियों के लिए हेल्प डेस्क बनाकर उन्हें योजनाओं पूरी जानकारी दी जाए। बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ऋण हेतु आवेदन कराता है तो आवेदन करने को दौरान ही उसे सभी जरूरी अभिलेखों के संबंध में अवगत करा दिया जाए जिससे कि यह समय रहते ही सभी अभिलेख उपलब्ध करा सके।
मंडलायुक्त ने कहा कि सभी जिलों में समय से उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की जाये। बैठक में जो भी समस्याएं निकल कर आए उसका संबंधित अधिकारियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए।
आयुक्त ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना सहित समस्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश सभी उपायुक्त उद्योग और एलडीएम को दिये।
आयुक्त ने प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के अन्तर्गत बलरामपुर और श्रावस्ती जनपद में अभ्यर्थियों का सत्यापन प्रगति कम होने पर शत प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। बलरामपुर उपायुक्त उद्योग को योजनाओं में प्रगति खराब होने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत मण्डल स्तर पर 352 के लक्ष्य के सापेक्ष 294 आवेदनों को बैंको द्वारा स्वीकृत करते हुये 274 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया। जबकि एक जनपद एक योजना के अन्तर्गत 213 के लक्ष्य के सापेक्ष 113 आवेदनों को बैंक द्वारा स्वीकृत करते हुये 102 लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया गया।
बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग सविता भारती रंजन, सभी जिलों के उपायुक्त उद्योग, एलडीएम एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि व उद्यमी उपस्थित रहे।
राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज

गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कुतुबगंज बाजार वासियों द्वारा स्थानीय प्रशासन से जलभराव व टूटे हुए रोड की समस्या से निजात पाने का लगाया गुहार
पथरीली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) ने GNM प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. ललिता मौर्य को किया सम्मानित
ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना शिविर का आयोजन किया गया
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न 