मोतीझील में धूमधाम से मनाया गया जगत गुरु नानक देव का 556वाँ प्रकाशोत्सव
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
जगत गुरू साहिब श्री गुरू नानक देव जी महाराज का पावन प्रकाशोत्सव मंगलवार को कानपुर में पूर्ण गुरू मर्यादा, असीम उत्साह, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरू सिंह सभा कानपुर के तत्वाधान में और सभी सिख संगठनों व संगत के व्यापक सहयोग से मोतीझील के विशाल पंडाल में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के भव्य आसन के समक्ष माथा टेककर महान गुरू के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पित करने लगीं। इस महापर्व में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने शिरकत की, गुरुवाणी कीर्तन और गुरुवाणी विचार से निहाल हुए, तथा गुरु के अटूट लंगर को ग्रहण कर आत्मिक और रूहानी तृप्ति प्राप्त की, गुरू पर्व के मुख्य समारोह का आरंभ प्रातः 3:30 बजे साध संगत द्वारा श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुई, जिसके बाद ‘आनन्द साहिब’ और अमृत वेले की अरदास सम्पन्न हुई भाई जसकरन सिंह (पटियाला वाले, श्री दरबार साहिब, अमृतसर) हजूरी रागी भाई जसकरन सिंह ने अपनी परिचित शैली में ‘सतगुरू नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होआ…का गायन किया, जिससे संगत भाव-विभोर होकर ‘वाहेगुरू वाहेगुरू’ जपने लगी, भाई सतनाम सिंह कोहाड़का (श्री दरबार साहिब, अमृतसर) उन्होंने ‘गुरु सिखा मन वधाईयां, सतगुरु का पाया सहज सेती…’ और ‘धन नानक तेरी वडी कमाई’ का समाधुर गायन कर संगत को निहाल कियाअन्य जत्थे: गुरू नानक संगीत जत्था, बीबी इंदर कौर, गुरू गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल, भाई सुरिंदर सिंह, भाई मोहन सिंह, प्रेमी जत्था, भाई नरिंदर सिंह जी, भाई हरविंद्र सिंह एवं भूपिंदर सिंह गुरदासपुरी जत्थों ने भी ‘आसा दी वार’ का कीर्तन गायन किया, गुरमत विचार करते हुए ज्ञानी डॉ. मनप्रीत सिंह (दिल्ली वाले) ने ‘खसम विसारे ते कमजात नानक नावें बाझ स्नात’ की व्याख्या की उन्होंने गुरू नानक साहिब के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नीची जाति का वो होता है जो रब को भूल जाता है जो रब की उस्तत करता है, वह कभी नीच नहीं हो सकता
गणमान्यों को ‘गुरु घर सम्मान : इस अवसर पर शहर के कई प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक गणमान्यों ने गुरु दरबार में हाजिरी लगाई श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह भल्ला लाडी ने इन विशिष्ट अतिथियों को ‘गुरु घर सम्मान’ से सम्मानित किया
उपस्थित प्रमुख हस्तियां : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल, सीएसजेएमयू के कुलपति डॉ. विनय पाठक, डीसीपी एलआईयू महेश कुमार, विधायक नीलिमा कटियार, नसीम सोलंकी, अमिताभ बाजपेयी, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. उमेश पालीवाल, यूपीसीए टी-20 के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, सुंदर मोहन ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह कालरा, पनकी धाम के महंत महाराज जितेन्द्र दास, भाजपा नेता अमित बंटी पांडेय सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे सेवा और प्रबंधन : कार्यक्रम के सफल प्रबंधन एवं सेवा कार्यों में श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड, सरदार सुखविंदर सिंह भल्ला लाडी, ज्ञानी मदन सिंह, मोहन सिंह झास, सुरजीत सिंह लॉर्ड, हरमिंदर सिंह लोंगोवाल सहित मीतू सागरी, करमजीत सिंह, दया सिंह गांधी, सुरिंदर सिंह चावला कालू, गुरदेव सिंह सलूजा, मनमीत सिंह राजू आदि पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 