नीमा के बिहार जोन से डॉ. विपिन बिहारी बने इलेक्शन कमिश्नर
उपदेश टाइम्स बिहार
मुजफ्फरपुर। संवाददाता। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) की राज्य शाखाओं के लिए इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति में बिहार जोन से डॉ. विपिन बिहारी का चयन किया गया है। संगठन में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को बिहार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
इलेक्शन कमिश्नर के रूप में डॉ. विपिन बिहारी को संगठन की राज्य शाखाओं से संबंधित चुनावी प्रक्रिया के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल होगा। उनके चयन से NIMA में बिहार जोन की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को भी मजबूती मिली है।
डॉ. विपिन बिहारी के चयन पर NIMA के चीफ इलेक्शन कमिश्नर नागपुर डॉ. रविंद्र बोथरा सहित डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. अमित दुबे, डॉ. जय प्रकाश गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, डॉ. प्रेमलता, डॉ. दिनेश्वर प्रसाद, डॉ. खुशबू लवली, डॉ. मिथलेश कुमार, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. विकेश, डॉ. रूबी, डॉ. प्रमिला कुमारी, डॉ. रितेश वर्मा, डॉ. विनोद कुमार, दिवाकर कुमार, डॉ. बलराम प्रसाद, डॉ. विनय झा, डॉ. सत्या झा, डॉ. पूनम सिन्हा, डॉ. मृत्युंजय, डॉ. प्रियंका, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार व डॉ. शशि रंजन समेत अन्य चिकित्सकों ने बधाई दी। वहीं, बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दिवाकर कुमार ने भी डॉ. विपिन बिहारी को शुभकामनाएं दीं।

बिहार में तेजस्वी के नाम पर मुहर मजबूरी भरी स्वीकृति -ललित गर्ग-
सलोनी देवी को बनाया जाए सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष
आचार्य किशोर कुणाल का निधन, कई संगठनों ने दिया श्रद्धांजलि
डा० दिनेश्वर प्रसाद (पटना) बने नीमा बिहार अध्यक्ष और डा० आलोक (मोतिहारी) बने प्रदेश महासचिव
मध्य विद्यालय बलसमा दनिहा सह + 2 माध्यमिक विद्यालय दनिहा आजमनगर में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजन किया गया 