हेमंत अवस्थी अंडर-19 टीम में चयनित वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन जूनियर चयन समिति द्वारा वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए घोषित 17 सदस्यीय टीम में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के हेमंत अवस्थी का चयन हुआ है। टीम की कमान भवि शर्मा को सौंपी गई है, जबकि टीम में पांच नेट बॉलरों को भी स्थान दिया गया है। उत्तर प्रदेश टीम का पहला मैच 8 अक्टूबर को पुडुचेरी में खेला जाएगा।
हेमंत के चयन पर यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, केसीए अध्यक्ष संजय तिवारी एवं सचिव दिनेश कटियार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने हेमंत से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

एल्विश यादव के कार्यक्रम में स्टेज सुरक्षा पर उठे सवाल, फैन ने खींची जैकेट
कानपुर सेंट्रल से ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर रसीद गिरफ्तार
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई तेज सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन और जनजागरूकता अभियान चलाया
बैंक ऑफ इंडिया में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित
कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक
बिल्हौर के खरेचा गांव में डेंगू केस के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, लगाया स्वास्थ्य शिविर 