एल्विश यादव के कार्यक्रम में स्टेज सुरक्षा पर उठे सवाल, फैन ने खींची जैकेट
धक्का-मुक्की में मंच पर मौजूद दोस्त नीचे गिरा, वायरल वीडियो के बाद आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
कानपुर- स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में आयोजित यूट्यूबर एल्विश यादव के कार्यक्रम के दौरान स्टेज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान एक प्रशंसक द्वारा कथित तौर पर एल्विश यादव की जैकेट खींचने के बाद मंच पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान एल्विश यादव के साथ मंच पर मौजूद उनका एक मित्र प्रशंसक को पीछे हटाने के प्रयास में असंतुलित होकर स्टेज से नीचे गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंच से गिरते हुए व्यक्ति को देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी के बावजूद मंच के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम दिखाई नहीं दिए। हालांकि घटना को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना की परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की प्रतीक्षा है

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायालय परिसर से रवाना हुआ जागरूकता वाहन
छठ पर माताओं-बहनों को विधायक मैथानी का तोहफा 10 घाटों पर लगेगा निःशुल्क मेहंदी कैंप, ब्रांडेड मेहंदी से सजेंगे हाथ
रोलेण्ड एन्ड एमयूसी क्लब फाइनल में पहुंचे, सौरभ मिश्रा और राहुल सिंह बने प्लेयर आफ द मैच
महामना मालवीय पार्क में मालवीय जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह 