डा० दिनेश्वर प्रसाद (पटना) बने नीमा बिहार अध्यक्ष और डा० आलोक (मोतिहारी) बने प्रदेश महासचिव

ब्रह्मा कुमारी (मुजफ्फरपुर) में नीमा बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक संपन्न हुई जिसमें सत्र २०२५-२६ के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन नीमा केन्द्रीय कमेटी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर डा० एस० एन० पाण्डेय (वाराणसी) और नीमा प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त डा० अनिल कुमार सिंह की देखरेख में सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। जिसमें डा० दिनेश्वर प्रसाद (भूतपूर्व प्राचार्य रा० आयुर्वेद कालेज पटना, पूर्व प्राचार्य रा० आयुर्वेद कालेज, दरभंगा ) को नीमा बिहार का अध्यक्ष, डा० आलोक कुमार को नीमा बिहार का राज्य महासचिव तथा डा० अनिल विश्वकर्मा (बेगूसराय) को नीमा बिहार कोषाध्यक्ष प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर विपिन बिहारी सर्वसम्मति चुना गया। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और राज्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, खगड़िया, बखरी, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, गया, औरंगाबाद, कैमूर, डेहरी ऑन सोन आदि के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।