डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई तेज सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन और जनजागरूकता अभियान चलाया
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर के निर्देश पर नोडल अधिकारी (वीबीडी) डा. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा, एलटी गणेश शंखवार एवं जनपदीय टीम ने चन्दर नगर, सनिगवां में डेंगू के मामले का भौतिक निरीक्षण एवं सत्यापन किया। टीम ने क्षेत्र में बुखार सर्वेक्षण, जांच, सोर्स रिडक्शन एवं अन्य निरोधात्मक गतिविधियों का सत्यापन कर लोगों को डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
चन्दर नगर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सात सामान्य मरीजों को देखा गया तथा सात मरीजों की मलेरिया, डेंगू एवं टाइफाइड की जांच की गई। मलेरिया जांच में कोई मरीज धनात्मक नहीं मिला। वहीं कॉपरगंज क्षेत्र के शारदा नगर एवं मंझावन रमईपुर में सामने आए डेंगू के दोनों मामलों पर आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई पूर्ण करा दी गई।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में एंटमोलॉजिकल सर्वेक्षण एवं सोर्स रिडक्शन अभियान के दौरान 895 घरों का सर्वेक्षण किया गया। इनमें 26 घर लार्वा धनात्मक पाए गए। कुल 7,858 पात्रों की जांच की गई तथा 42 घरों में लार्वा नष्ट कराया गया। लोगों से घरों एवं आसपास पानी जमा न होने देने, जलभराव समाप्त करने, मच्छररोधी उपाय अपनाने तथा शरीर को पूरी तरह ढककर रखने की अपील की गई।
संचारी रोगों से संबंधित सूचना अथवा जानकारी के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 तथा नगर निगम कंट्रोल रूम के नंबर 0512-2526004 एवं 0512-2526005 पर संपर्क किया जा सकता है।

एल्विश यादव के कार्यक्रम में स्टेज सुरक्षा पर उठे सवाल, फैन ने खींची जैकेट
कानपुर सेंट्रल से ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर रसीद गिरफ्तार
हेमंत अवस्थी अंडर-19 टीम में चयनित वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
बैंक ऑफ इंडिया में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित
कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक
बिल्हौर के खरेचा गांव में डेंगू केस के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, लगाया स्वास्थ्य शिविर 