पत्रकार संगठनों ने पत्रकार के हत्यारों की गिरफ्तारी की, की मांग
उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर से बहुत ही दुखद घटना है। जहाँ भ्रष्टाचार की खबर उजागर करने पर एक प्रतिष्ठित अखबार के संवाददाता राघवेंद्र बाजपेई की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। बदमाशो ने दिनदहाड़े हाइवे पर वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि पहले बाइक को टक्कर मारी गई, फिर पत्रकार को तीन गोली ताबड़तोड़ मार दी गई। पत्रकार को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पत्रकार को मृत घोषित क़र दिया। घटना हेमपुर रेलवे क्रासिंग पर बने ओवर ब्रिज के पास की है, जहाँ बेखौब बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया हैं।
पत्रकार संगठन की ओर से मांग करते हैं कि एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। हत्यारों को मौत की सजा मिले। ऐसी दर्दनाक मौत की घटना की निंदा करता हूं। अपने पत्रकार भाई की इस दुःखद मृत्यु पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज

गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कुतुबगंज बाजार वासियों द्वारा स्थानीय प्रशासन से जलभराव व टूटे हुए रोड की समस्या से निजात पाने का लगाया गुहार
पथरीली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) ने GNM प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. ललिता मौर्य को किया सम्मानित
ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना शिविर का आयोजन किया गया
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न 