वरिष्ठ नागारिक समिति का प्रकाश शर्मा कों अध्यक्ष चुना गया

कन्नौज। वरिष्ठ नागारिक समिति कार्यकारिणी की आज हुई बैठक में वर्तमान अध्यक्ष स्मरजित अग्निहोत्री की 28 दिसम्बर को दुर्घटना मे मृत्यु हो गई थी जिसके कारण अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। आज सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा को मार्च तक के लिए अध्यक्ष पद का दायित्व सौपा गया। बैठक मे अगली आम सभा की बैठक 16फरवरी रविवार को करने का निर्णय किया गया। बैठक मे बरिष्ठ नागारिक सामिति की तिर्वा इकाई की निष्क्रियता पर विचार किया गया। बैठक मे तिर्वा इकाई के अध्यक्ष सागर सिंह यादव की कार्यकारिणी भंग करने का निर्णय लिया गया। नई कारिणी के सम्बध में शीघ्र ही निर्णय लेने की बात कही गई। बैठक में समिति के सदस्य जगदीश नरायन कपूर एवं अनिल कुमार गुप्त के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बजे में सचिव वेद प्रकाश त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष शकील अहमद सिद्दीकी, श्याम बाबू राठौर,राम चन्द्र दोहरे,डा० नूरूल हसन,अब्दुल कलाम,राजेन्द्र सिंह वर्मा,मो० हनीफ, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।