राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने लगाई दौड़
कन्नौज उपदेश टाइम्स
स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं का जोश और जुनून देखने लायक था। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कॉलेज परिसर में दौड़ लगाई।राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डाo सी पी पाल और नर्सिंग प्रधानाचार्य डा. देवी सीजी के अलावा डा. मोहित त्रिवेदी के निर्देशन में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कॉलेज परिसर में दौड़ लगाकर देश के प्रति अपना उत्साह दिखाया इसके साथ ही स्वामी जी की जयंती पर अपने अपने विचार भी रखे।
कॉलेज के छात्र छात्राओं ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, हिन्दू धर्म संस्थाओं, रीति रिवाजों, प्रथाओं, विश्वास प्रणालियों, दर्शन, धर्मों, देवताओं, और बहुत कुछ का एक विशाल संग्रह है, जो एक साथ मिलकर इसकी उल्लेखनीय विविधता का निर्माण करते हैं श्री रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद ने हिंदू धर्म को उसकी सारी विविधताओं के साथ अपनाया। उन्होंने संपूर्ण वेदों, ज्ञान कांड और कर्मकांड दोनों को स्वीकार किया। सभी ऋषि मुनि, मूर्ति पूजा से लेकर इंसान के रूप में भगवान की पूजा तक उन्होंने सब कुछ स्वीकार किया। किसी भी चीज को वर्जित नहीं रखा, ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी थे स्वामी विवेकानंद, जिनकी जयंती को हम सभी युवा दिवस के रूप में मनाते हैं।
कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मेडिकल और नर्सिंग के छात्र छात्राएं और विभागीय स्टॉफ के लोग भी मौजूद रहे।

यातायात नियमों के पालन का संदेश, “सुरक्षा घर से शुरू होती है” — टीएसआई अरशद अली
कन्नौज तिर्वा कोतवाली के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत एक घायल
मेडिकल कॉलेज तिर्वा के असिस्टेंट कुक का उसके कमरे में मिला शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज में संविदा कर्मियों ने मानदेय और निष्कासन को लेकर उठाई आवाज, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सी पी पाल ने किया खंडन
ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित एक घायल, टी एस आई अरशद अली ने मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की
वरिष्ठ नागारिक समिति का प्रकाश शर्मा कों अध्यक्ष चुना गया 