ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित एक घायल, टी एस आई अरशद अली ने मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की
गुरसहायगंज/कन्नौज – गुरुवार को दोपहर लगभग 11 बजे गुरसहायगंज कस्बे के फर्रुखाबाद रोड पर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास अचानक एक ई रिक्शा पलट गया हादसे में रिक्शा चालक अंकित निवासी खाड़े देवर सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल की मदद के लिए तत्काल एंबुलेंस को कॉल किया गया। इस दौरान सूचना पाते ही टीएसआई अरशद अली अपने हमराही आरक्षी दीपक के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की देरी देख आम जनता की मदद से तत्काल ई रिक्शा से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज में इलाज के लिए दाखिल किया। सूचना पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। टीएसआई अरशद अली ने मौके पर मौजूद लोगों को घायलों की मदद करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी। अक्सर देखा गया है कि इस तरह की मदद में अरशद अली आगे नजर आते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने टीएसआई अरशद अली के तात्कालिक निर्णय की सराहना की।

यातायात नियमों के पालन का संदेश, “सुरक्षा घर से शुरू होती है” — टीएसआई अरशद अली
राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने लगाई दौड़
कन्नौज तिर्वा कोतवाली के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत एक घायल
मेडिकल कॉलेज तिर्वा के असिस्टेंट कुक का उसके कमरे में मिला शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज में संविदा कर्मियों ने मानदेय और निष्कासन को लेकर उठाई आवाज, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सी पी पाल ने किया खंडन
वरिष्ठ नागारिक समिति का प्रकाश शर्मा कों अध्यक्ष चुना गया 