यातायात नियमों के पालन का संदेश, “सुरक्षा घर से शुरू होती है” — टीएसआई अरशद अली
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिन छिबरामऊ में जागरूकता व चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट चालकों को गुलाब देकर समझाया
छिबरामऊ /उपदेश टाइम्स
शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियंका बाजपेयी के निर्देशन तथा प्रभारी यातायात रवि शंकर त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में 1 जनवरी से चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज अंतिम दिन व्यापक जागरूकता व चेकिंग अभियान चलाया गया।
उप निरीक्षक यातायात अरशद अली के नेतृत्व में छिबरामऊ कस्बे के फर्रुखाबाद चौराहा, तालग्राम चौराहा एवं पूर्वी बाईपास पर विशेष अभियान संचालित किया गया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे वाहन चालकों को रोका गया और सख्ती के बजाय संवेदनशील पहल करते हुए गुलाब का फूल देकर उन्हें आगे से नियमों का पालन करने की सीख दी गई।
टीएसआई अरशद अली ने कहा, “सुरक्षा घर से शुरू होती है।” माता-पिता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बच्चे बिना हेलमेट के घर से बाहर न निकलें। हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान और परिवार की खुशियों की सुरक्षा के लिए पहनना चाहिए। अभियान के दौरान होमगार्ड रामेंद्र दुबे, ओमशरण, पीआरडी सतीश चंद एवं सर्वेश सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने लगाई दौड़
कन्नौज तिर्वा कोतवाली के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत एक घायल
मेडिकल कॉलेज तिर्वा के असिस्टेंट कुक का उसके कमरे में मिला शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज में संविदा कर्मियों ने मानदेय और निष्कासन को लेकर उठाई आवाज, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सी पी पाल ने किया खंडन
ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित एक घायल, टी एस आई अरशद अली ने मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की
वरिष्ठ नागारिक समिति का प्रकाश शर्मा कों अध्यक्ष चुना गया 