चंद्रपुरवा में ट्रामा सेंटर बनाने के लिए व्यापार मंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंप कर प्रस्तावित ट्रामा सेंटर चंद्रपुरवा में बनाए जाने की मांग की है। व्यापार मंडल का तर्क है कि इसके यहां बनने से जिले के अन्य हिस्सों के साथ उद्योग नगरी एवं बांदा जनपद के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
मंगलवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित ट्रामा सेंटर चंद्रपुरवा में बनाने की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि ट्रामा सेंटर के लिए कुरारा ब्लाक के रिठौरा गांव की बंजर जमीन का चयन करके प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जबकि वह जमीन डूब क्षेत्र में आती है और समतल भी नहीं है। साथ ही वहां आवागमन की सुविधा भी नहीं है जबकि चंद्रपुरवा की जमीन हाईवे के समीप है और आवागमन के लिए पक्की सड़क है। साथ ही कस्बे में रेलवे स्टेशन की सुविधा है। इसके यहां पर ट्रामा सेंटर बनने का लाभ मौदहा, मुस्कुरा, राठ क्षेत्र के साथ उद्योग नगरी और बांदा जनपद के जसपुरा, पैलानी क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। सदर विधायक ने व्यापार मंडल को कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में अनिल परनामी, श्यामलाल गुप्ता, अनुज शिवहरे, मृत्युंजय गुप्ता, रामजी मिश्रा, दिनेश सोनकर आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 