मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कही मानने से विश्व में होगी खुशहाली
डॉ. उमंग खन्ना के संयोजन में गोमती नगर के सौभाग्यम में हुए
सत्संग में माँ तुलसी पीठाधीश्वर श्री श्री तुलसी जी महाराज ने दिया संदेश
लखनऊ मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कही मानने से विश्व में खुशहाली होगी। यह संदेश माँ तुलसी पीठाधीश्वर श्री श्री तुलसी जी महाराज ने शनिवार को वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.उमंग खन्ना के संयोजन में गोमती नगर के विनीत खंड स्थित “सौभाग्यम्” भवन, 5/147, विनीत खंड भवन में आयोजित सत्संग में कही। इस अवसर पर भक्तों की ओर से ठाकुर महाराज को भोग भी अर्पित किया गया।
स्थानीय चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में ब्रम्हलीन पंडित स्वामी दयाल व्यास जी की स्मृति श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का 19वां वार्षिकोत्सव व्यास सत्संग समिति एवं मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा में माँ तुलसी पीठाधीश्वर श्री श्री तुलसी जी महाराज कथा के माध्यम से भक्तों को जागरुक कर रहे हैं। शनिवार को गोमती नगर में आयोजित सत्संग में माँ तुलसी पीठाधीश्वर श्री श्री तुलसी जी महाराज ने कहा कि सूर्यवंशी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी का चरित्र वैश्विक स्तर पर प्रेरणा का स्रोत है। उनके अनुसार राम को मानना और राम की मानना में भिन्नता है। अगर हम प्रभु राम का अनुसरण करेंगे तो सम्पूर्ण विश्व ही अनुशासित और मर्यादित हो जाएगा। वास्तव में प्रभु राम का चरित्र, विश्व मानव को समस्त विकारों से दूर रहते हुए अपने कर्तव्यों के निर्वाह का संदेश देता है। प्रभु राम का अनुसरण करके ही हम टूटते परिवारों को बचा सकते हैं वहीं उन्नति भी कर सकते हैं। इस सत्संग से पहले सरस भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। उसका आनंद उपस्थित जनों ने झूमते हुए उठाया। इस अवसर पर अनुराग मिश्र पार्षद, सुरेन्द्र मोहन शुक्ल, सुरेश रस्तोगी, संजीव झिंगरान, प्यारेलाल शर्मा, रीता रस्तोगी, सुषमा झिंगरन सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने जताई चिंता, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
“छात्रों के भविष्य और लद्दाख के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सरकार हठधर्मिता छोड़े” — भवन नाथ पासवान
राज्यपाल की अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का 28वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ
पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
संविदा कर्मचारियों की ईएसआई-ईपीएफ और सुरक्षा सुविधाओं का मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा
रामदास अठावले का लखनऊ में भव्य स्वागत, मुन्ना हजारिया ने किया सम्मान 