रामदास अठावले का लखनऊ में भव्य स्वागत, मुन्ना हजारिया ने किया सम्मान
लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) उत्तर प्रदेश कमेटी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले के लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं नगर निगम कर्मचारी संघ कानपुर के अध्यक्ष मुन्ना हजारिया के नेतृत्व में कानपुर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने रामदास अठावले का पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अठावले का जोरदार स्वागत करते हुए सामाजिक न्याय एवं बहुजन समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने जताई चिंता, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
“छात्रों के भविष्य और लद्दाख के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सरकार हठधर्मिता छोड़े” — भवन नाथ पासवान
राज्यपाल की अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का 28वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ
पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
संविदा कर्मचारियों की ईएसआई-ईपीएफ और सुरक्षा सुविधाओं का मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा
मोहनलालगंज में ‘सामाजिक जागरूकता विधानसभा सम्मेलन’ अन्याय के खिलाफ बुलंद हुई आवाज, हक के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान