हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, पूर्व वर्षों की परंपरा के अनुसार हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मुबारक (वार्षिकोत्सव) अन्दरून तकिया बिसातियान, बकरमण्डी, कानपुर नगर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया।
उर्स की पहली महफ़िल 20 अगस्त 2026 को बाद नमाज़-ए-ईशा तिलावत-ए-क़ुरआन-ए-पाक के साथ शुरू हुई। इसके बाद नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें नातख़्वानों और दीगर शुअराए कराम ने शिरकत की। उन्होंने पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद और हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की शान-ए-अक़दस में नातिया कलाम पेश कर नज़राना-ए-अक़ीदत पेश किया। इसमें बारगाह-ए-रिसालत में नज़राना-ए-अक़ीदत पेश करने के साथ ही बुज़ुर्गाने दीन द्वारा बताए गए उसूलों पर अमल करने की तलक़ीन की गई। दुआ के साथ जलसा-ए-मीलाद का समापन हुआ
उर्स के दूसरे दिन 21 अगस्त 2026 को बाद नमाज़-ए-ईशा महफ़िल-ए-शमा (क़व्वाली) का आयोजन किया गया। इसमें चुनिंदा क़व्वाल ग़ुलाम वारिस, देवाशरीफ़ तथा जावेद अज़ीम, अमरोहा सहित अन्य क़व्वालों ने अपने-अपने कलाम पेश किए। महफ़िल-ए-शमा देर रात तक जारी रही और नमाज़-ए-फ़ज्र से पहले इसका समापन हुआ
22 अगस्त 2026 को दिन में 11 बजे हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का कुल शरीफ़ मुबारक आयोजित हुआ। इस अवसर पर ऑल इंडिया ग़रीब नवाज़ काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद हाशिम अशरफ़ी ने बयान करते हुए कहा कि अपने पड़ोसियों के साथ अच्छा बर्ताव करें, मरीजों की अयादत करें और मिलादुन्नबी के अवसर पर हर शख्स एक पेड़ लगाकर पूरे मुल्क को गुम्बद-ए-ख़ज़रा के रंग से हरा-भरा करने में अपना योगदान दे
उन्होंने मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक़्क़ी और ख़ुशहाली के लिए ख़ुसूसी दुआ कराई।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड
जियाउल रहमान अंसारी ने पर्यवेक्षक रघु शर्मा के सामने महानगर जिलाध्यक्षी का रखा प्रस्ताव 