पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
कानपुर। राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन के गौ मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम द्विवेदी को मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने कहा कि पूनम द्विवेदी एक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि वह संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि पूनम द्विवेदी के नेतृत्व में गौ मोर्चा संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम द्विवेदी ने मनोज दुबे और संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा गौ संरक्षण, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और संगठन विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने जताई चिंता, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
पेपर लीक मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी युवा नेत्री डॉ. आँचल वर्मा ने अनोखे अंदाज मे संसद से जंतर -मंतर तक किया पैदल मार्च
“छात्रों के भविष्य और लद्दाख के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सरकार हठधर्मिता छोड़े” — भवन नाथ पासवान
आचार्य महाप्रज्ञ का प्रेक्षाध्यान का दर्शन आज के विश्व की सबसे बड़ी आवश्यकता है: मुनिश्री जयकुमार
राज्यपाल की अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का 28वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ
संविदा कर्मचारियों की ईएसआई-ईपीएफ और सुरक्षा सुविधाओं का मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा 