संविदा कर्मचारियों की ईएसआई-ईपीएफ और सुरक्षा सुविधाओं का मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा
लखनऊ उत्तर प्रदेश विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले तथा महासंघ प्रभारी पुनीत राय ने लखनऊ स्थित आवास पर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात कर प्रदेश के बिजली संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
दिनेश सिंह भोले ने केस्को में कथित जातिवादी सोच रखने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई तथा संविदा कर्मचारियों की ईएसआई और ईपीएफ से जुड़ी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। वहीं, पुनीत राय ने दक्षिणांचल और पश्चिमांचल के संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण और ईएसआई के माध्यम से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
ऊर्जा मंत्री ने यूपीपीसीएल प्रबंधन के अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी बिजली कर्मचारी के साथ जातीय भेदभाव किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान दिनेश सिंह भोले ने केस्को में बाबू पद से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले की भी जानकारी ऊर्जा मंत्री को दी, जिस पर मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर महासंघ के महामंत्री (बनारस) मो. अबरार, दिनेश कुमार (हमीरपुर), पुनीत राय तथा दिनेश सिंह भोले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने जताई चिंता, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
“छात्रों के भविष्य और लद्दाख के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सरकार हठधर्मिता छोड़े” — भवन नाथ पासवान
राज्यपाल की अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का 28वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ
पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
रामदास अठावले का लखनऊ में भव्य स्वागत, मुन्ना हजारिया ने किया सम्मान
मोहनलालगंज में ‘सामाजिक जागरूकता विधानसभा सम्मेलन’ अन्याय के खिलाफ बुलंद हुई आवाज, हक के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान 