त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
हटिया खोया मंडी में मिला दूषित एवं बदबूदार खोया, नगर निगम के यार्ड में कराया विनष्टीकरण
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर, रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को शहर की खोया मंडियों में बड़ा जांच अभियान चलाया। हटिया खोया मंडी, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज खोया मंडी में हुई कार्रवाई के दौरान 19 नमूने संग्रहित किए गए, जबकि हटिया खोया मंडी में बिक्री के लिए रखा 450 किलोग्राम दूषित एवं बदबूदार खोया नष्ट कराया गया।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश पर तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय टीमों ने अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य)।। संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में राज्य सचल दल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खोया मंडियों में निरीक्षण किया। इस दौरान हटिया खोया मंडी में बिक्री के लिए रखा करीब 450 किलोग्राम खोया दूषित एवं बदबूदार पाया गया। संबंधित खाद्य कारोबारी की सहमति के बाद खोये को वहां से हटवाकर बाबूपुरवा स्थित नगर निगम के यार्ड में उसका विनष्टीकरण कराया गया।
*व्यापारियों से संवाद के बाद हुई नमूना संग्रहण की कार्रवाई*
एक्सप्रेस रोड स्थित प्रेम खोया भंडार पर निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जांच प्रक्रिया के संबंध में अपनी बात रखी। अधिकारियों ने उन्हें जांच प्रक्रिया एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी देते हुए सहयोग की अपेक्षा की। इसके बाद प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर नियमानुसार नमूने संग्रहित किए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के दौरान खोये एवं मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। संग्रहित नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। जांच में नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दृष्टिगत अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)।। संजय प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) कानपुर मंडल सुनील शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, संजय सिंह, पल्लवी शर्मा, आकांक्षा जायसवाल सहित राज्य सचल दल, जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय टीमों के अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।

गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड
जियाउल रहमान अंसारी ने पर्यवेक्षक रघु शर्मा के सामने महानगर जिलाध्यक्षी का रखा प्रस्ताव 