जिलाधिकारी ने परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि कानपुर नगर जनपद में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षायें आयोजित होती है जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया जाता है विगत दिनों में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 संपन्न हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियो, कर्मचारियों द्वारा बेहतर तरीके से कार्य किया गया उनके द्वारा प्री प्लानिंग कर बस स्टॉप व अन्य स्थान से विभिन्न जनपदों से आने वाले परीक्षार्थियों को सुगमता पूर्वक उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु परिवहन निगम द्वारा व्यवस्थित तरीके से कुशल संचालन किया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा परिवहन निगम के 62 अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जनपद कानपुर नगर में पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 की परीक्षा, जो दिनांक 23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त, 2024 को प्रत्येक दिवस 02 पालियों में आयोजित हुई थी, परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुपालन में जिलाधिकारी कानपुर नगर के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करायी गई थी परिवहन निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ इस दायित्व का निर्वाहन किया गया कानपुर क्षेत्र द्वारा कुल 2,35,229 अभ्यर्थियों को उनके गन्तव्य तक निःशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराई गई इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर अनिल कुमार, सेवा प्रबंधक गोकरन सिंह, राकेश कुमार, महेश कुमार, रामलवट, मुहम्मद अशफाक, सुनीत कुमार अग्रवाल, जी.सी. वर्मा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों सहित परिवहन निगम के अनेकों अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 