कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर मेट्रो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुरुदेव चैराहा स्थित कानपुर मेट्रो डिपो कार्यालय में आज हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की 14 सितंबर से 28 सितंबर तक चलने वाले हिंदी पखवाड़ा में हिंदी के प्रोत्साहन हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में हिंदी सुलेख, प्रश्नोत्तरी एवं अनुवाद से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया मेट्रो के विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए पहुँचे हिंदी पखवाड़ा के दौरान इन प्रतियोगिताओं के अलावा निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। 29 सितंबर, 2026 को इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि, ‘‘हिंदी पखवाड़ा का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में हिंदी भाषा के अधिक से अधिक प्रयोग को बढ़ावा देना है राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने और कार्यालयों में इसके प्रयोग को और भी व्यापक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन प्रत्येक वर्ष हिंदी पखवाड़ा का आयोजन करता रहा है विदित हो कि राजभाषा अधिनियम, 1963 के प्रावधानों के अनुसार हिंदी को सभी सरकारी कार्यालयों में अधिक से अधिक प्रयोग में लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि जनता और व्यवस्था के बीच की खाई को कम किया जा सके जनता की भाषा में कार्य से सूचना के विस्तार में तो मदद मिलती ही है, साथ ही उसकी उपयोगिता भी बढ़ जाती है।

आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई, 20 एमएलडी सीईटीपी परियोजना के कार्य समय से पूरे करने के निर्देश, पाइपलाइन-मैनहोल पर दो दिन में मांगी संयुक्त रिपोर्ट
नगर निगम कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगें, वार्ता के लिए समय देने की मांग
ओ बी सी का कालम 2027 की जनगणना में जोड़ने व पहले से मौजूद जातियों की ड्राप डाउन सूची उपलब्ध कराने की मांग कों लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिया गया ज्ञापन 