आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग का बडा कदम
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आरटीओ कार्यालय परिसर में जगह-जगह रेट बोर्ड और दलालो के प्रवेश पर प्रतिबंध जैसे स्लोगन लिखे साइन बोर्ड लगाए गए आरटीओ कार्यालय में आवेदको को बेहतर सुविधा देने और अनाधिकृत लोगो से दूर रहने के लिए आरटीओ प्रशासन ने कार्यलय परिसर में एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून के साथ मिल कर परिसर का निरीक्षण किया उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि वह अपना काम स्वयं कराये उन्होंने बताया कि अधिकांश कार्य अब फेसलेस यानी ऑन लाइन हो गए है कोई भी आवदेक किसी दलाल के चक्कर न पड कर स्वयं ही अपने कार्य का निस्तारण करवाये आरटीओ प्रशासन राकेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर समस्त उत्तर प्रदेश में कार्यो में पारदर्शिता लाने और आवेदको को बेहतर सुविधा देने के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) कार्यालय परिसर में तथा बाबुओ के पटल पर उनके नाम तथा सरीज लिखा बोर्ड लगाया गया ताकि किसी भी आवेदक को कोई असुविधा न उठानी पडे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दलालो पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने तथा उनकी आवाजाही को पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए विभाग द्वारा ठोस कदम उठाया जा रहा है उन्होंने आने वाले आम जनमानस से अपील की है कि वह किसी अनाधिकृत व्यक्ति से काम न कराये कार्यालय में सीधे आकर अपना काम करवाये तथा कोई भी प्रकार की असुविधा होने पर एआरटीओ प्रशासन से मिले उनकी समस्या का तुंरत ही निदान किया जायेगा

कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई, 20 एमएलडी सीईटीपी परियोजना के कार्य समय से पूरे करने के निर्देश, पाइपलाइन-मैनहोल पर दो दिन में मांगी संयुक्त रिपोर्ट
नगर निगम कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगें, वार्ता के लिए समय देने की मांग
ओ बी सी का कालम 2027 की जनगणना में जोड़ने व पहले से मौजूद जातियों की ड्राप डाउन सूची उपलब्ध कराने की मांग कों लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिया गया ज्ञापन 