यमुना पुल पर प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार का भव्य स्वागत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार अभिनंदन, कालपी पहुंचने पर दिखा उत्साह
कालपी (जालौन)
उपदेश टाइम्स समाचार
सुनील कुशवाहा
जनपद जालौन के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार के जनपद आगमन पर कालपी के यमुना पुल पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर प्रभारी मंत्री का जोरदार अभिनंदन किया।
प्रभारी मंत्री के स्वागत के लिए यमुना पुल पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वागत के दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक बाजपेई, कालपी नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव, अमरदीप पांडेय, सतेंद्र चौहान, अंकित ठाकुर, नीलाभ शुक्ला, संदीप ठाकुर, अमन श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र निषाद, अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह, बऊआ ठाकुर, कार्तिक बब्बा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनपद के विकास को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

रोडवेज बसों के मनमानी संचालन से यात्री परेशान राजस्व में कमी होने की चर्चा, आर एम ने कहा समस्या का होगा निराकरण
प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई 