आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद कमालगंज गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को शहर समेत जिले के विभिन्न इलाकों में गणपति बप्पा की भक्ति का रंग चढ़ा नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की। गणेश प्रतिमाएं स्थापित किए जाने से वातावरण भक्तिमय हो गया। घरों से लेकर पूजा पंडालों तक सुबह से देर शाम तक गणपति की स्थापना का सिलसिला चलता रहा।गणेश चतुर्थी को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे श्रद्धालुओं शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को घरों और सार्वजनिक पंडालों में विराजमान कराया। प्रतिमा स्थापना से पहले पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। गणपति बप्पा की प्रतिमा पहुंचने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। आशवी भवन में पांचवीं बार स्थापित होने वाली भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा ध्रुव प्रकाश मिश्रा व उनके परिवार तथा श्रद्धालुओ द्वारा आतिशबाजी ढोल-नगाड़ों के साथ प्रतिमा को आशवी भवन तक लाया गया और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच स्थापना की गई। घर में भी हुई गणपति की स्थापना परिवार के सदस्यों ने एकत्र होकर गणपति पूजन किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गणेश उत्सव को लेकर उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को दूर्वा, पुष्प, मोदक और विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए। अस्वी भवन को विशेष सजावट से सजाया गया रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। कई पंडालों में गणपति की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गईं। प्रतिमा स्थापना के बाद विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। ।गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। शहर में बड़ी संख्या में गणपति प्रतिमाओं की स्थापना से माहौल पूरी तरह गणेशमय नजर आने लगा है। इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष ध्रुव प्रकाश मिश्रा ने बताया कि भगवान गणेश जी की कृपा है जो मैंने पांचवीं बार स्थापना की है हम भगवान गणेश से प्रार्थना करते हैं कि मेरे परिवार पर कृपा बनाए रखें तथा हमारे सभी भक्तों पर कृपा बनाएं और उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष ध्रुव प्रकाश मिश्रा ने बताया की 23 सितंबर 2026 दिन बुधवार को विसर्जन एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा सभी भक्त आकर शामिल हो तथा आरती सुबह प्रतिदिन 8:00 बजे से और शाम 7:00 बजे होती है उसमें जाकर आरती में भाग ले तथा प्रसाद ग्रहण करें
“जय गणपति सदगुणसदन
कविवर बदन कृपाल,
विघ्न हरण मंगल करुण जय जय गिरिजालाल,”

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा फतेहउल्लापुर प्राइमरी पाठशाला में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, किया गया ध्वजारोहण
जुलूस में मातमी रस्में अदा की, युवाओं ने दिखाऐ करतब, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार 