विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कोंच। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडी परिसर में बुधवार, को विद्या भारती की योजना के अनुरूप कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह निरंजन, प्रबंधक आनंद समरया, उपप्रबंधक सरनाम गुर्जर, उपाध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, प्रबंध समिति सदस्य श्रीकांत गुप्ता, रामकृष्ण निरंजन तथा प्रधानाचार्य नारायण दत्त जोशी ने मां सरस्वती एवं मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बाद सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह निरंजन ने की। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र द्विवेदी ने किया। इसके बाद विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र शिव गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों का मंगल तिलक एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। विदाई समारोह का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे विद्यार्थियों को परीक्षा-सफलता के मंत्र प्रदान करना तथा उन्हें अनुशासित, संस्कारवान एवं राष्ट्रनिर्माण में सहभागी नागरिक बनने हेतु प्रेरित करना रहा। रसायन विज्ञान प्रवक्ता श्रीकांत गुप्ता ने परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि परीक्षा प्रारंभ करने से पूर्व ईष्ट का स्मरण करें, सरल प्रश्नों को पहले हल करें तथा उत्तर लिखते समय पूर्ण एकाग्रता बनाए रखें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण दत्त जोशी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में कभी निराश न हों, लक्ष्य निर्धारित कर सतत परिश्रम करते रहें। उन्होंने भावनात्मक शब्दों में कहा कि छात्र विद्यालय से विदा अवश्य हो रहे हैं, किंतु उनका संबंध विद्यालय से सदैव बना रहेगा। साथ ही उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि छात्र अपने छोटे भाइयों का प्रवेश विद्यालय में कराकर इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह निरंजन ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि छात्रों को आज विद्वानों से अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उन्होंने समय प्रबंधन, सकारात्मक दिनचर्या, नियमित अध्ययन, स्वास्थ्य के प्रति सजगता तथा परीक्षा कक्ष में संयमित व्यवहार पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने गायत्री मंत्र के स्मरण द्वारा मानसिक एकाग्रता बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम के उपरांत सभी विद्यार्थियों, पदाधिकारियों एवं आचार्यों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था कक्षा 11 के छात्रों द्वारा अत्यंत अनुशासन एवं कुशलता के साथ संपन्न कराई गई।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार
छेड़खानी एवं मारपीट का वांछित आरोपी कैलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा 