विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना के मजरा निधानडेरा में बीती 27 जनवरी की रात एक विवाहित महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था तथा मामले की जांच शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार कमला पुत्री छोटेलाल निषाद, निवासी क्योटरा,पतारा थाना कुरारा जनपद हमीरपुर की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम निधान डेरा निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र बहादुर निषाद के साथ हुई थी।बीती 27 जनवरी की रात कमला ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया और पंखे के हुक में साड़ी का फंदा डालकर फांसी पर झूल गई थीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने फांसी पर लटकते हुए शव को नीचे उतारा और प्राथमिक जांच पड़ताल करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था तथा महिला के मायके फोन कर उसके पिता को सूचना दी मृतका के पिता छोटेलाल निषाद ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे और तहरीर देते हुए पति वीरेन्द्र कुमार ,ससुर बहादुर निषाद तथा सास गनेशो पर विवाहिता के साथ मारपीट करना अतिरिक्त दहेज की मांग तथा दहेज उत्पीड़न सहित दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी ए के सिंह कर रहे थे आज आरोपित पति वीरेन्द्र कुमार ससुर बहादुर निषाद को पुलिस ने बबीना नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा सास गनेशो की तलाश की जा रही है वही इस विषय में थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपित पति वीरेन्द्र कुमार ससुर बहादुर निषाद तथा सास गनेशो पर बी एन एस की धारा 115(2), 80/85 तथा 3/4 डी पी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिस पर आज उक्त दोनों आरोपितों को बबीना नहर के पास से गिरफ्तार कर उनको जेल भेजा गया है तथा सास गड़ेशो की तलाश की जा रही है।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार
छेड़खानी एवं मारपीट का वांछित आरोपी कैलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा