महिला उत्पीड़न को लेकर डीबीएस कॉलेज में महिला शिकायत प्रकोष्ठ ने किया विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता, उक्त उद्गार डी०बी०एस० कॉलेज, कानपुर के प्राचार्य प्रो० अनिल कुमार मिश्रा ने महिला शिकायत प्रकोष्ठ डी० बी० एस० कालेज द्वारा आयोजित कोलकाता रेप काण्ड व हत्या का विरोध प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया। प्रो० अनिल मिश्रा ने कहा कि समाज का वर्तमान स्वरुप विकृत करने वाले अवशिष्ठ संसाधनों से भरा पड़ा है, ऐसे में संस्कार युक्त वातावरण से इस दूषित मानसिकता को समाप्त किया जा सकता है। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम की संयोजिका प्रो० प्रीति राठौर ने कहा कि अब हमें बेटों को समझाने तथा बताने की आवश्यकता है कि यदि हम आकड़ो की बात करें तो सन 2012 में प्रतिदिन योंन उत्पीड़न के 70 केस दर्ज होते थे और धीरे-धीरे यह संख्या बढ़कर आज औसतन 85 हो गयी, क्योंकि औसतन 31 हजार केस प्रति वर्ष दर्ज होते है। यह तस्वीर समाज के विकृत चरित्र को और घिनौना कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस आन्दोलन को चलाने की केवल स्त्रियों की ही जिम्मेदारी नहीं है, पुरुष भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, क्योंकि यह समाज सम्बन्धी आन्दोलन है। प्रदर्शन में Save the Savior, नारी को आगे बढ़ाना है, देश को सशक्त बनाना हैं : सम्मान प्रतिष्ठा और अधिकार महिला सशक्तिकरण के आधार, Stop Violence against Women, आदि के माध्यम से सभी ने अपना रोष व्यक्त किया। इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में के०के० श्रीवास्तव प्रो० सुनील उपाध्याय, प्रो० राजीव सिंह, प्रो० मंजू अवस्थी, डॉ० रीतेश यादव, डॉ० अर्चना शुक्ला, डॉ० दीपक तिवारी, डॉ० गौरव सिंह आदि उपस्थित रहें।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 