महिला कल्याण राज्यमंत्री द्वारा राजकीय बाल गृह (बालिका) में दीपावली उत्सव का शुभारंभ
कानपुर नगर राज्यमंत्री महिला कल्याण विभाग उ.प्र. श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी द्वारा राजकीय बाल गृह (बालिका) यूनिट-1, स्वरूप नगर, कानपुर नगर में बालिकाओं के साथ दीपावली उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर. मंत्री जी ने सभी बालिकाओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जीवन में सफलता हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी द्वारा बालिकाओं को फल, मिष्ठान एवं वस्त्र आदि वितरित किए गए।
बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित जनों ने बालिकाओं की प्रतिभा की सराहना की।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह, राजकीय बाल गृह (बालिका) यूनिट-1 की अधीक्षिका, तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 