ड्राउनिंग (डूबने) से बचाव हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन
उपदेश टाइम्स न्यूज़ कानपुर देहात
आज जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक इंजीनियर की बेसमेन्ट में डूबने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की घटना के पश्चात् त्वरित संज्ञान लेते हुए, डूबने से होने वाली असामयिक मृत्यु को रोकने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस क्रम में आज पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में फायर स्टेशन माती, कानपुर देहात में एक विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यू.पी. 112 में तैनात कर्मचारियों, अग्निशमन दल के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों को डूबने की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी बचाव कार्य के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कानपुर देहात उप मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर देहात सहित प्रभारी निरीक्षक डायल-112 द्वारा प्रतिभागियों को विस्तृत प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।
प्रशिक्षण के दौरान डूबने के समय किए जाने वाले प्राथमिक उपचार, सुरक्षित बचाव तकनीकें, उपकरणों का उपयोग, जलाशय/बेसमेन्ट/टंकी आदि में डूबने की स्थिति में तत्काल कार्यवाही, CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की नवीनतम पद्धति एवं अन्य जीवन रक्षक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि “ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए हमारा प्रयास है कि जनपद में भविष्य में ऐसी किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए संबंधित विभागों के कर्मचारी पूरी तरह सक्षम एवं सतर्क रहें। समय पर सही हस्तक्षेप से अनेक बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं।” यह कार्यशाला पुलिस, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग
मैथा ब्लॉक में संपन्न हुआ पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सामाजिक न्याय और मजबूत संगठन का संकल्प
18 अगस्त को मैथा के कन्हैया गेस्ट हाउस में होगा PDA कार्यकर्ता सम्मेलन,गांव-गांव जनसंपर्क तेज, राजाराम पाल के आह्वान पर कार्यकर्ता जुटे
अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर अकबरपुर में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब
कल हिंदी भवन अकबरपुर में होगा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का विशाल श्रद्धांजलि समारोह, विधानसभा के कोने-कोने से उमड़ेगा जनसैलाब
तिरंगे के साथ जुलूस के रूप में हिंदी भवन पहुंचेंगे कार्यकर्ता, अहिल्याबाई पुण्यतिथि कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाने की तैयारियां तेज 