सराफा व्यापारियों की सख्त पहल: अब बिना आईडी वेरिफिकेशन नहीं बिकेगा सोना-चांदी
हिजाब, बुर्का, हेलमेट और मास्क लगाकर आने वालों पर विशेष सतर्कता, बढ़ती लूट व ठगी की घटनाओं के बाद लिया गया निर्णय
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
शास्त्री नगर स्थित के.एस. पैलेस गेस्ट हाउस में आज सराफा व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सराफा संगठन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल ने की। इस दौरान अध्यक्ष ने जानकारी दी कि बनारस से आए अविनाश सेठ, आगरा से आए दीपक वर्मा एवं उनकी टीम की मौजूदगी में सराफा कारोबार की सुरक्षा को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब कोई भी व्यक्ति यदि हिजाब, बुर्का, मुंह ढककर, हेलमेट या मास्क पहनकर सराफा दुकानों पर आता है, तो उसे पहले आईडी प्रूफ दिखाना अनिवार्य होगा। आईडी का वेरिफिकेशन होने के बाद ही संबंधित व्यक्ति को सोना-चांदी का सामान दिखाया जाएगा।
अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया कि वर्तमान समय में पूरे भारतवर्ष में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण छोटे-बड़े दुकानदारों के साथ लूट, छिनैती और ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए व्यापारियों की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से अविनाश सेठ, दीपक वर्मा, वेद गुप्ता, अमित मिश्रा, राजन वर्मा, अजय वर्मा, मनोज वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, विजय वर्मा, कालीचरण वर्मा सहित अनेक सराफा व्यापारी उपस्थित रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 