गैंगरेप पीड़िता के पिता से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, 50000 का इनाम सिर्फ दिखावा सब इंस्पेक्टर के घर क्यों नहीं चला बुलडोजर
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
प्रदेश सरकार और पुलिस दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को बचा रही है दरोगा के खिलाफ 50 हजार का इनाम दिखावे के लिए किया गया है कोई और होता तो अब तक बुलडोजर चल चुका होता, लेकिन अपने विभाग की किरकिरी होगी, इसलिए बुलडोजर शांत है पीड़िता से मिलने नहीं दिया जा रहा सरकार क्या दिखाना चाह रही है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को ये बातें कहीं वे सचेंडी में दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात करने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी लगातार उनको धमकियां मिल रही है बावजूद इसके उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पायी आरोपी कोई और होता तो अब तक बुलडोजर चल चुका होता क्योंकि आरोपी विभाग का व्यक्ति है और पुलिस की छवि धूमिल हो रही है इसलिए बुलडोजर अभी तक नहीं चला और ना आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई सरकार तत्काल आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी कर पीड़िता के परिजनों को 50 लाख रुपये सरकारी आवास दिलाए पीड़ित परिवार झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर है।
कांग्रेस पार्टी पीड़िता की हर संभव मदद करेगी : इस गांव में ना लाइट है ना शौचालय है और ना सड़क बनी हुई है मोदी जी हर घर शौचालय और आवास देने की बात करते लेकिन इस गांव की हकीकत देखकर लगता है कि मोदी जी सिर्फ मन की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़िता की हर संभव मदद करेगी पीड़िता की लड़ाई अंत तक लड़ेगी पीड़िता को अगर आर्थिक मदद की जरूरत होगी तो कांग्रेस पार्टी वह भी करेगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा सरकार पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाएं और आरोपी दरोगा अगर जल्द गिरफ्तार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेगी।

समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 