बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सौगात घर-घर पहुंचकर पोस्टमैन करेंगे बायोमेट्रिक
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा पेंशनधारकों की सुविधा के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के सहयोग से “ईज़ ऑफ लिविंग” पहल के अंतर्गत घर-घर जाकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) जमा कराने की सुविधा शुरू की गई है।
क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर के प्रभारी, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त -1 शाहिद इक़बाल ने बताया कि यह पहल बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग पेंशनर्स के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, जिससे उन्हें डिजिटल सेवाओं से जोड़ते हुए घर बैठे सुविधा प्रदान की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि अब ऐसे पेंशनरो के लिए डाक विभाग के डाकिया पेंशनर के घर जाकर निःशुल्क बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से जीवन प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी करेंगे उन्होंने बताया कि इसके लिए संपर्क सूत्र भी मुहैया कराया गया है जो भी पेंशनर्स किसी भी सहायता या जानकारी के लिए ईपीएफओ ग्राहक सेवा नंबर 033-22029000 या 155299 पर कॉल कर सकते हैं।
यह रहेगी प्रक्रिया : डाकिया के घर पहुंचने पर पेंशनर को अपना आधार कार्ड, पीपीओ नंबर एवं खाता विवरण उपलब्ध कराना होगा मौके पर ही फेस ऑथेंटिकेशन/बायोमेट्रिक तकनीक के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र अपडेट किया जाएगा यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है यह सुविधा विशेष रूप से उन पेंशनर्स के लिए है जिनका जीवन प्रमाण पत्र पहले हुआ है और जिन्हें आगामी 30 दिनों के भीतर पुनः अपडेट कराना आवश्यक है इससे वार्षिक जीवन प्रमाणन की प्रक्रिया सरल, पेपरलेस एवं निर्बाध बनेगी और पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएंगी।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 