वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. लईक़ ख़ान को वियतनाम में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर के वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. लईक़ ख़ान ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में पिछले चार दशकों (40 वर्षों) से निरंतर विशिष्ट योगदान देने के लिए उन्हें आगामी 19 जनवरी 2026 को वियतनाम की राजधानी हनोई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
यह गौरवशाली कार्यक्रम डी.एस. ट्रेडर्स के प्रबंध निदेशक एम.डी. संदीप कुमार गुप्ता के आयोजन में संपन्न होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशेषज्ञों को प्रोत्साहित करना है। डॉ. लईक़ ख़ान को यह सम्मान जटिल बीमारियों के सफल उपचार, होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार और चिकित्सा जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।
डॉ. लईक़ ख़ान इससे पूर्व भी होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मलेशिया, गोवा और अंडमान-निकोबार सहित देश-विदेश के 11 प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित किए जा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से कानपुर के चिकित्सा जगत और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है। शहर के गणमान्य नागरिकों और चिकित्सकों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं।
लोगों का कहना है कि डॉ. लईक़ ख़ान जैसे अनुभवी और समर्पित चिकित्सकों की वजह से ही आज होम्योपैथी पद्धति पर आम जनमानस का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 