राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में किसान दिवस के रूप में मनाई गई चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती
कौशांबी से रामनरेश त्यागी की रिपोर्ट उपदेश टाइम्स दैनिक समाचार पत्र
कौशांबी। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती राष्ट्रीय लोकदल द्वारा किसान दिवस के रूप में जिले के करारी नगर पंचायत स्थित पार्टी जिला कार्यालय में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव श्री इमरान रिज़वी रहे। उन्होंने सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री रिज़वी ने कहा कि “चौधरी चरण सिंह जी ने अपना पूरा जीवन किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई में समर्पित कर दिया। वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए भी किसानों के हित को सर्वोपरि रखते थे।”
उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने छोटे किसानों की ऋण मुक्ति, भूमि सुधार और किसान हितैषी नीतियों को लागू कर देश के किसान को नई पहचान दी। “उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर केवल किसान को किसान माना और उसी के हित में निर्णय लिए। आज भी देश और प्रदेश का किसान उन्हें दिल से याद करता है।”
प्रदेश महासचिव श्री इमरान रिज़वी, जो कि करारी (कौशांबी) के निवासी हैं, ने कहा कि “जब किसान खुशहाल होगा, तभी देश और प्रदेश खुशहाल होगा। चौधरी चरण सिंह जी का यही सपना था और राष्ट्रीय लोकदल उसी विचारधारा पर चलकर किसानों की आवाज बनता रहेगा।”
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह जी के संघर्षपूर्ण जीवन, किसान आंदोलन में उनके योगदान और उनकी नीतियों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया। अंत में किसान हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस ने स्वच्छता से दिया अनुशासन का संदेश
चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया
उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एएसपी राजेश कुमार सिंह की पैनी नजर
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, सराय अकिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 72 घंटे में सलाखों के पीछे आरोपी
कौशाम्बी ,का मुगौरा अब देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जाना जाएगा
कौशांबी,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की दूरदर्शी पहल से जनपद में यातायात जागरूकता का चला व्यापक अभियान 