चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया
*कौशाम्बी। विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस के अवसर पर 31 जनवरी 2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों व प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग के लक्षण, कारण, उपचार और रोकथाम की जानकारी दी गई।प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह उपचार योग्य है और समय पर पहचान व नियमित दवा से रोगी स्वस्थ जीवन जी सकता है।उन्होंने कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने और संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोग माइकोबैक्टीरियम लेप्रे जीवाणु से होने वाला दीर्घकालिक संक्रामक रोग है, जो त्वचा व तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है। उत्तर प्रदेश में इसकी प्रिवेलेंस दर 0.37 प्रति 10,000 है। समय पर उपचार न होने पर विकलांगता हो सकती है, जबकि सरकार द्वारा उपचार निःशुल्क और 12,000 रुपये की सहायता दी जाती है। पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी और चर्म रोग विशेषज्ञों ने स्लिट स्किन स्मियर जांच, मल्टी ड्रग थेरेपी और उपचार अवधि की जानकारी दी। बताया गया कि पाउसीबैसिलरी कुष्ठ रोग में 6 माह तथा मल्टीबैसिलरी में 12 माह तक दवा दी जाती है, जिससे रोगी पूर्णतः स्वस्थ हो सकता है और संक्रमण नहीं फैलता।कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को समाप्त कर “कुष्ठ मुक्त भारत” के लक्ष्य को मजबूत करना रहा। अंत में डॉ. राकेश कुमार शुक्ला ने सभी को कुष्ठ उन्मूलन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शुक्ला सहित अनेक चिकित्सक, संकाय सदस्य, रेजीडेंट डॉक्टर व एमबीबीएस छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
राम नरेश त्यागी उपदेश टाईम्स न्यूज ब्यूरो चीफ़ कौशांबी

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस ने स्वच्छता से दिया अनुशासन का संदेश
उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एएसपी राजेश कुमार सिंह की पैनी नजर
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, सराय अकिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 72 घंटे में सलाखों के पीछे आरोपी
कौशाम्बी ,का मुगौरा अब देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जाना जाएगा
कौशांबी,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की दूरदर्शी पहल से जनपद में यातायात जागरूकता का चला व्यापक अभियान
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें 