पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस ने स्वच्छता से दिया अनुशासन का संदेश
कौशाम्बी। रविवार की सुबह कौशाम्बी में कुछ अलग थी। थानों के दरवाजे खुले थे, लेकिन अंदर केवल फाइलें नहीं झाड़ू, फावड़ा और श्रमदान का उत्साह था। वर्दी पहने पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था नहीं, बल्कि व्यवस्था की सफाई में जुटे थे। यह दृश्य किसी अभियान का नहीं, बल्कि पुलिस प्रशासन की बदली हुई सोच का था। यह सब संभव हुआ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में, जिनके निर्देशन में हर रविवार की तरह इस रविवार को भी जनपद भर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना परिसरों, पुलिस चौकियों और कार्यालयों में एक साथ सफाई अभियान चला। थाना भवन, कार्यालय कक्ष, अभिलेखागार, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात और आवासीय परिसरों की गहन साफ-सफाई की गई। वर्षों से जमी गंदगी हटाई गई, कूड़ा-करकट का निस्तारण हुआ और परिसरों को व्यवस्थित रूप दिया गया। लेकिन यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं था। इसका उद्देश्य था पुलिस विभाग में अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक वातावरण का निर्माण। पुलिस कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि स्वच्छता को केवल रविवार तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे रोजमर्रा की कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाना और कार्यालय परिसर हमेशा साफ-सुथरे और सुव्यवस्थित रहें। अब कौशाम्बी में रविवार सिर्फ अवकाश का दिन नहीं रहा। यह दिन पुलिस प्रशासन के आत्ममंथन और सुधार का प्रतीक बन चुका है। कहना गलत नहीं होगा कि एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि जब वर्दी सिर्फ कानून नहीं, बल्कि संस्कार भी सिखाए, तो प्रशासन की तस्वीर खुद-ब-खुद बदल जाती है।
राम नरेश त्यागी उपदेश टाईम्स न्यूज ब्यूरो चीफ़ कौशांबी

चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया
उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एएसपी राजेश कुमार सिंह की पैनी नजर
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, सराय अकिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 72 घंटे में सलाखों के पीछे आरोपी
कौशाम्बी ,का मुगौरा अब देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जाना जाएगा
कौशांबी,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की दूरदर्शी पहल से जनपद में यातायात जागरूकता का चला व्यापक अभियान
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें 