उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एएसपी राजेश कुमार सिंह की पैनी नजर
कौशाम्बी। थाना मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र में आयोजित उर्स मेले को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तत्काल कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस की सक्रियता से उर्स मेला शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ संपन्न कराने का लक्ष्य तय किया गया।*
राम नरेश त्यागी उपदेश टाईम्स न्यूज ब्यूरो चीफ़ कौशांबी

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस ने स्वच्छता से दिया अनुशासन का संदेश
चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, सराय अकिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 72 घंटे में सलाखों के पीछे आरोपी
कौशाम्बी ,का मुगौरा अब देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जाना जाएगा
कौशांबी,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की दूरदर्शी पहल से जनपद में यातायात जागरूकता का चला व्यापक अभियान
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें 